प्रधानाचार्य की कलम से

राजकीय हाई स्कूल खानपुर सैदपुर गाजीपुर की स्थापना रमसा द्वारा जुलाई 2012 में की गई थी.तब से मैं गोपी नाथ मौर्य इस विद्यालय का प्रभारी प्रधानाध्यापक हूं.यह गाजीपुर जिले में रमसा द्वारा संचालित अपने क्षेत्र व जिले का संस्कार युक्त शिक्षा ग्रहण करने का सुगम व सुलभ सर्वोच्च ख्याति प्राप्त विद्यालय है.प्रधानाध्यापक के कुशल निर्देशन में विद्यालय के योग्य एवं अनुभवी शिक्षक सभी विषयों की नियमित पढ़ाई एवं परीक्षा की तैयारी कराते हैं.जिससे विद्यालय का परीक्षा फल प्रत्येक वर्ष शत-प्रतिशत रहता है.यही कारण है कि क्षेत्र के साथ-साथ दूरदराज के बच्चे भी हाई स्कूल शिक्षा ग्रहण करने के लिए इस विद्यालय में अपना नामांकन कराते हैं.वर्तमान में इस विद्यालय में कुल 205 बच्चे हैं.कठिन परिश्रम व अनुशासन हमारा मूल मंत्र है.योग्य व अनुभवी शिक्षक हमारे निर्देशन में शिक्षा के माध्यम से छात्र-छात्राओं के व्यक्तित्व एवं संस्कारों को निखारते हैं.जिससे बच्चे समाज में अंतर्निहित अज्ञान रूपी अंधकार को दूर कर ज्ञान रूपी प्रकाश को प्रज्वलित करते हैऔर अपना भविष्य सुधारने में सफल होते हैं.